Sunday, August 2, 2026
Home Social Media Tips And Trick Instagram पर Grow करने का Best Tools : Instagram Par Grow Karne...

Instagram पर Grow करने का Best Tools : Instagram Par Grow Karne Ka Best Tools

Instagram Par Grow Karne Ka Best Tools
Instagram Par Grow Karne Ka Best Tools

दोस्तों, अगर आप इंस्टा क्रिएटर हैं, तो आपके लिए 2026 में Instagram पर टिके रहना और ग्रो करना किसी टफ गेम से कम नहीं होगा क्योंकि यहां हजारों लोग हैं जो रोज़ कुछ न कुछ नया डालते हैं और इंस्टाग्राम के Algorithm का भी कोई भरोसा नहीं क्योंकि उसका मूड भी हर दूसरे तीसरे दिन बदलता रहता है। 

ऐसे में रोज़ इंस्टाग्राम पर इतना सारा काम अकेले मैनेज करना सच मुच का सर दर्द ही है। लेकिन क्या हो अगर हम आपको कुछ ऐसे tools बताएं जो आपके काम को आधा कर दें वो भी बिकुल कम खर्च में। 

दोस्तों, आज का हमारा ये आर्टिकल Instagram Par Grow Karne Ka Best Tools टॉपिक को ही कवर करेगा। इसमें हम आपको कुछ ऐसे सॉलिड टूल बताएंगे जो आपके आधे काम को मिनटों में खत्म कर देंगे और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उनकी हेल्प से आप के इंस्टाग्राम पर ग्रो होने के चांस भी काफी बढ़ जाएंगे। 

चलो फिर, बिना इधर उधर की बातें किये सीधा पॉइंट पर आते हैं और देखते हैं कि 2026 में Best Instagram Tools आपके  लिए कौन-कौन से हो सकते हैं।

Table of Contents

1. SocialBee – Instagram पोस्ट शेड्यूल करने और AI से कंटेंट प्लान करने के लिए 

दोस्तों, चाहे आप एक बड़े क्रिएटर हों या फिर एक छोटे क्रिएटर ये प्रॉब्लम तो हर किसी को फेस करनी पड़ती है। किसी दिन ऐसा होता है कि नेट नहीं चलता या फिर आप कहीं चले जाते हैं, तो कंटेंट फिक्स टाइम पर पब्लिश ही नहीं हो पाता है। 

और इसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है SocialBee। और अगर देखा जाए तो Best Tools To Grow On Instagram की लिस्ट में हमेशा ही इसका नाम काफी ऊपर आता है। इस टूल को बहुत बड़े बड़े क्रिएटर use करते हैं और इसी से अपने कंटेंट को हर दिन फिक्स टाइम पर डालते हैं। इससे कंसिस्टेंसी तो बनी ही रहती है और साथ में उनका अकाउंट भी तेजी से ग्रो करने लगता है। 

आपको पता है इसकी एक बड़ी खूबी इसका AI Copilot है। दोस्तों, चाहे आपका बिज़नेस हो या फिर आपको अपनी niche के according कंटेंट का इडिया चाहिए हो या फिर मजेदार सा कैप्शन और पोस्टिंग प्लान बनाना हो। ये सब में आपकी हेल्प करेगा। 

आप इस प्लेटफॉर्म की हेल्प से सिर्फ दो तीन दिन का नहीं बल्कि महीनों का कंटेंट पहले से ही शेड्यूल करके रख सकते हैं और वो खुद ब खुद अपने टाइम पर पब्लिश होता रहा करेगा। 

SocialBee के Key Features 

दोस्तों वैसे तो इस टूल के बहुत सारे फीचर्स हैं, लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जिनकी वजह से इसको खास तौर पर जाना जाता है या फिर ये कह लो कि लोग इन्हीं खूबियों के लिए SocialBee को इस्तेमाल करते हैं। चलिए फिर हम भी SocialBee के Key Features पर एक नजर डालते हैं:

✅ SocialBee AI Copilot: इसका AI Copilot आपकी Niche के हिसाब से कंटेंट आइडिया देता साथ ही कैप्शन और पूरा सोशल मीडिया प्लान बनाने में भी आपकी काफी हेल्प करता है। 

✅ Content Scheduling: दोस्तों, SocialBee की हेल्प से आप एक दो दिन का नहीं बल्कि महीने भर का कंटेंट आसानी से Schedule कर सकते हैं और इस तरह आप कंटेंट टाइम पर पब्लिश करने की टेंशन से भी आजाद हो जाएंगे। 

✅ Content Categories: देखे इसकी हेल्प से आप न सिर्फ कंटेंट पब्लिश कर सकते हैं, बल्कि उसे अपने हिसाब से अलग-अलग Categories में Organize भी कर सकते है, जिससे कंटेंट मैनेज करना और भी आसान हो जाता है।

✅ Instagram Grid Preview: और इसकी एक सबसे मजेदार बात इसमें आप पोस्ट Publish करने से पहले ही देख सकते हैं कि आपकी Instagram Feed पोस्ट डल जाने के बाद कैसी दिखाई देगी।

✅ Canva Integration: दोस्तों अगर आप अपनी पोस्ट एडिट करने के लिए Canva का use करते हैं, तब तो ये आप काफी काम का प्लेटफार्म है। आप Canva में डिज़ाइन बना कर सीधे SocialBee में उसे use कर सकते हैं। 

✅ Analytics Dashboard: इन सब के अलावा इसमें आपको एक Analytics Dashboard भी मिलता है, जिसका use कर के आप Reach, Engagement, Audience Growth और Top Performing Posts जैसी बातें पता कर सकते हैं। 

✅ Time Suggestion: दोस्तों ये प्लेटफॉर्म आपके पुराने डेटा को देख कर आपको बताता है कि आगे से आपको किस टाइम पोस्ट डालने चाहिए और कब अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

SocialBee Cons 

  • दोस्तों इस की सबसे बड़ी खामी इसका paid होना है। मतलब आप इसको फ्री में use ही नहीं कर सकते हैं, इसके लिए आपको पैसे देने ही होंगे।
  • इसके अलावा इसका कॉमेंट और मैसेज को मैनेज करने वाला सिस्टम कुछ कॉम्पिटिटर्स प्लेटफॉर्म के मुकाबले ज्यादा अच्छा नहीं है, लेकिन हां, इतना भी बुरा नहीं है ठीक ठाक है। 
  • इसके कुछ Advance Features सिर्फ Paid Plans के हिसाब से ही खुलते हैं, आप जैसा प्लान लेंगे उसके हिसाब से फीचर्स मिलेंगे। 

SocialBee Pricing 2026

दोस्तों, SocialBee भी बाकी कई प्लेटफार्म की तरह 14 दिनों का Free Trial देते हैं जिसे लेकर आप पहले इसके फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं। इसके बाद अगर आपको लगता है इसके फीचर्स आपकी जरूरत के हिसाब से अच्छे हैं, तब आप अपने बजट और जरूरत के according paid plan ले सकते हैं। 

  • Bootstrap Plan – $29 प्रति माह: ये प्लान Solo Creators और Beginners के लिए अच्छा समझा जाता है।
  • Accelerate Plan – $49 प्रति माह: अगर आपका Small Businesses है और उसे आप इंस्टा पर रन कर रहे हैं, तब आपको इसे चुनना चाहिए
  • Pro Plan – $99 प्रति माह: Agencies और Teams के लिए ये प्लान सबसे बेस्ट होता है।

2. Canva – Instagram कंटेंट डिज़ाइन करने के लिए

दोस्तों, अगर आप एडिटिंग के मास्टर नहीं है, तब तो आपको इस ऐप की जरूरत पड़ने ही वाली है। Canva एक बहुत ही पॉपुलर प्लेटफॉर्म है, जो आपको कई तरह के बने बनाएं टेम्पलेट देता है, जिसका use कर के आप चाहे तो अपने Instagram के लिए फोटो पोस्ट तैयार कर सकते हैं या फिर Story, Carousel, Cover Photo या Reel Thumbnail कुछ भी बना सकते हैं, वो भी बिकुल प्रोफेशनल्स की तरह। 

इसे आप एक Online Graphic Tool समझ सकते हैं, वो भी फ्री वाला। अगर आपको ग्राफिक डिजाइनिंग का कुछ आता पता नहीं है तब भी आप इससे एडिटिंग, डिजाइनिंग सब कर सकते हैं, ये इस्तेमाल करने में इतना आसान है। 

Canva के खास Features 

दोस्तों SocialBee कि तरह Canva की भी कुछ खासियतें हैं जिनकी वजह से लोग इसे use करते हैं, चलिए फिर उन पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

Ready-made Templates

दोस्तों Canva में सिर्फ Instagram के लिए नहीं बल्कि अलग अलग प्लेटफॉर्म के लिए कई सारे अच्छे और प्रोफेशनल बने बनाएं टेम्पलेट्स मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर के Instagram पर या दूसरे प्लेटफॉर्म पर डाल सकते हैं। 

Canva Drag & Drop Editor

दोस्तों इसकी खूबियों में से एक खूबी Canva का Drag & Drop Editor भी है। इसकी वजह से Canva पर काम करना इतना आसान हो जाता है कि कोई बिना Editing या Graphic skills वाला इंसान भी आसानी से Professional Graphics बना सकता है।

Canva Magic Studio Tool

दोस्तों अब AI का दौर है, तो Canva भला पीछे कैसे रह सकता है। Canva Magic Studio Tool की हेल्प से आप सिर्फ Text से एक पूरी Image बना सकते हैं, Background बदल सकते हैं या फिर कोई Object Remove भी कर सकते हैं। इसके अलावा ये टूल Image Expand और AI Writing जैसे कई Smart काम मिनटों में कर सकता है

Brand Kit

देखें अगर आप किसी ब्रांड के लिए काम करते हैं, तब तो आपको इसे जरूर use करना चाहिए क्योंकि Canva से आप ब्रांड के Logo, Fonts और Brand Colors को Save करके हर Design में एक जैसी Branding दिखा सकते हैं। इससे आप न होते हुए भी एक प्रोफेशनल डिज़ाइनर लगेंगे। 

Stock Library

दोस्तों Canva में लाखों Photos, Icons, Stickers, Videos, Shapes और Graphics पहले से ही होते हैं, और ये सब कॉपीराइट फ्री होते है, इसलिए आप बिना सोचे समझे इन्हें अपनी पोस्ट में use कर सकते हैं। 

Background Remover

अगर आपके पास कोई ऐसी पोस्ट है जिसका बैकग्राउंड अच्छा नहीं है, तो भी फिक्र की कोई बात नहीं क्योंकि Canva का Background Remover आपकी पोस्ट के बैकग्राउंड को रिमूव कर देगा और फिर आप अपने हिसाब से एक नया बैकग्राउंड Canva से ही लेकर लगा भी सकते हैं। 

Team Collaboration

अगर आप के पास एक Team है, तो canva आप जैसे लोगों को ऑप्शन देता है कि आप अपनी टीम के सभी लोगों से एक ही  Design पर साथ मिलकर काम करा सकते हैं और Live Editing भी कर सकते हैं।

Canva Advantages 

दोस्तों वैसे तो Canva काफी अच्छा है लेकिन इसकी कुछ खामियां हैं जैसे:

  • – ये कई अच्छे Premium Templates और AI Tools केवल Paid Plan में ही देता है।
  • – अगर आप फ्री वाले canva का use करते हैं, तो Photos, Videos और Graphics लिमिटेड ही use कर सकते हैं। 
  • – ये भी एक सच्चाई है कि ये बहुत ज्यादा Custom Illustration या Advanced Graphic 
  • – Design के लिए यह Adobe Illustrator जैसे Software की जगह फिलहाल नहीं ले सकता है। 
  • – इसकी एक खामी ये है कि आप इसे बिना इंटरनेट के चला नहीं सकेंगे, इसे चलाने के लिए आपको इंटरनेट चाहिए ही होगा। 

Canva Pricing 2026

दोस्तों, वैसे तो Canva का फ्री प्लान आज भी काफी बढ़िया है और ज्यादातर क्रिएटर्स सिर्फ फ्री प्लान ही use करते हैं लेकिन फ़िर भी अगर आपको और ज्यादा फीचर्स, फाइल्स, फोटोज, वीडियो चाहिए तो आप pro भी ले सकते हैं: 

  • Free Plan – Basic Features के साथ आता है। 
  • Canva Pro – ये लगभग ₹499/month से शुरू होता है। 
  • Canva Teams – Teams और Businesses के लिए अलग Pricing वो आप Canva पर चेक कर सकते हैं। 

3. CapCut – Instagram Reels एडिट करने के लिए 

दोस्तों 2026 में Free Instagram Growth Tools की लिस्ट ऊपर आने वाला एक नाम CapCut भी है। आज कल इंटरग्राम पर जल्दी वायरल होने के लिए सभी लोग reels पर ज्यादा फोकस करते हैं। 

लेकिन अगर आपको एडिटिंग आती ही न हो तब क्या हो? दोस्तों टेंशन न लें इसी सवाल का तो सॉल्यूशन है Capcut। इसमें आपको वीडियो एडिटिंग से जुड़े बहुत सारे बढ़िया बढ़िया फीचर्स मिलते हैं जैसे बने बनाएं टेम्पलेट, जिसमें आप एक क्लिक से अपनी वीडियो जोड़ सकते हैं या फिर ट्रेडिंग इफेक्ट और फ़िल्टर्स। 

CapCut एक 2026 का एक दमदार AI powered Video Editing Tool है, इसे खास तौर पर Short Videos, Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म के लिए बनाया गया है।  इसकी बढ़िया बात ये है कि अगर आपको एडिटिंग नहीं भी आती होगी तब भी आप इससे अच्छे लेवल की वीडियो बना और एडिट कर सकेंगे। 

CapCut के Important Features

दोस्तों, CapCut को अगर आप सिर्फ वीडियो को काटने या जोड़ने का टूल समझते हैं, तो ऐसा नहीं है, इसके पास वीडियो जोड़ने या काटने से बहुत आगे के फीचर्स हैं जैसे: 

1. AI Auto Captions Tool

दोस्तों अगर आपको एक ऐसी विडियो चाहिए जिसमें जो आप बोल रहे हैं, वो लिखा हुआ भी आए तो ये काम आपके लिए Capcut कर सकता है। इसके लिए आपको खुद घंटों तक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसका AI Auto Captions Tool खुद ब खुद आपकी वीडियो में कैप्शन जोड़ देगा। 

2. Ready-to-Use Templates

दोस्तों Capcut के पास हज़ारों की तादाद में Trending Templates हैं, जिनकी हेल्प से आप बस कुछ क्लिक कर के ही अपनी वीडियो को ट्रेडिंग वीडियो में कन्वर्ट कर सकते हैं।

3. AI Background Remove

देखें, अगर आप ने ग्रीन स्क्रीन पर अपनी वीडियो नहीं बनाई है और अब आपको अपनी वीडियो का बैकग्राउंड पसंद नहीं आ रहा है, तो इसमें भी Capcut ही आपकी हेल्प करेगा, वो आपकी वीडियो का बैकग्राउंड कुछ मिनटों में ही हटा देगा और फिर आप नया बैकग्राउंड भी Capcut से लगवा सकते हैं। 

4. Advanced Video Editing

इन सभी खूबियों के अलावा इसमें आपको काफी सारे Advanced Video Editing Features मिलते हैं जैसे Trim, Split, Crop, Keyframes, Masking, Motion Blur और Multi layer Editing और भी बहुत कुछ। 

5. Trending Effects & Filters

दोस्तों अगर आपको अपनी इंस्टाग्राम reel को थोड़ा अट्रैक्टिव बनाना है, या फिर शानदार कट देने है, तो उसके लिए भी Capcut के पास सैकड़ों Effects, Filters और Animation हैं।

6. AI Video Enhancement

अगर आपकी वीडियो की Quality काफी Low है या आपकी वीडियो में बहुत ज्यादा noise है, ऐसे में इसका AI Tool आपकी वीडियो की क्विल्ट enhance करने में आपकी काफी हेल्प करेगा। 

7. Audio Library

दोस्तों Capcut के पास Royalty-free Music, Sound Effects और Voice Effects की बड़ी लाइब्रेरी भी है, आप उन्हें फ्री में ही अपनी वीडियो में जोड़ सकते हैं। 

CapCut Cons 

  • इसके कुछ AI Features और Premium Templates केवल Paid Version में होते हैं फ्री में लिमिटेड ही मिलते हैं। 
  • अगर आप अपनी वीडियो को High Resolution में Export करना चाहते हैं, तो उसके लिए बेहतर paid version की जरूरत होगी। 
  • इसके कुछ Advanced Features के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होता है।
  • इसमें आपको Professional Film Editing के लिए यह Premiere Pro जैसे Software का ऑप्शन नहीं मिलेगा। 
  • दोस्तों, इसकी सब से बड़ी खामी ये है कि अगर आप इंडिया में रह रहे हैं, तब आप vpn के बिना उसे use नहीं कर सकते हैं। 

CapCut Pricing 2026

दोस्तो, बहुत सारे लोगों के लिए इसका free plan ही काफी होता है लेकिन अगर आपको कुछ Advanced Features चाहिए तो आपको paid plan की और जाना होगा। 

दोस्तों, Capcut की Pricing आपकी country के हिसाब से तय होती है इसलिए कहीं ये ज्यादा हो सकती है और कहीं कम। लेकिन ज्यादा तर इसकी जो प्राइसिंग देखी गई है नीचे हम वो लिख रहे हैं, आप उससे अंदाजा लगा सकते हैं:

  • Pro (Monthly) – लगभग ₹399–₹999
  • Pro (Yearly) – लगभग ₹3,999–₹5,999

4. Metricool – Instagram Analytics और Performance Track करने के लिए 

दोस्तों, इंस्टाग्राम पर वायरल होने के लिए सिर्फ वीडियो डालते रहना ही काफी नहीं होता है। आप बस बिना समझे सोचे वीडियो डाले जा रहे हैं, तो इससे क्या ही हो जाएगा? आपको तो पता ही नहीं कि आप के फॉलोअर्स कौन लोग हैं, उन्हें किस टाइप की वीडियो देखने में मजा आता है। 

ये सब पता करने के लिए ही Metricool टूल को मार्केट में लाया गया है। इसका काम है आपको एक पूरी रिपोर्ट बना कर देना जिससे आपको पता लग जाए कि आपकी कौन-सी Reel सबसे ज्यादा चली, किस पोस्ट पर सबसे ज्यादा Engagement मिली और आपके Followers किस टाइम सबसे ज्यादा Active रहते हैं। 

इस के इन्हीं फीचर्स की वजह से इसे Best Instagram Analytics Tools में सबसे ऊपर रखा जाता है। ये एक All-in-One Social Media Management Tool है, जिसकी मदद से आप Instagram की Performance को अच्छे से Analyze कर सकते हैं। चलिए फिर इस टूल की इनसे अलग और खूबी देखते हैं: 

Metricool Tool के Main Features

Deep Instagram Analytics: दोस्तों ये टूल खास तौर पर Instagram के Deep Analytics के लिए ही जाना जाता है। इस में आपको Reach, Engagement Rate, Impressions, Profile Visits, Follower Growth और Content Performance जैसी सारी जानकारी Graphs और Charts में दिखती हैं। 

Posting Time Suggestion: पहले ये टूल आपके Audience Activity पर नजर रखता है फिर ये उसी के बेस पर ये आपको बताता है कि आपको किस टाइम वीडियो पोस्ट करनी है और कब आपको अच्छी Reach और Engagement मिल सकती है। 

Competitor Analysis: दोस्तों इस टूल की हेल्प से आप अपने Competitors की Growth, Engagement और Posting Strategy को भी Analyze कर सकते हैं।

Content Planner & Scheduler: दोस्तों इसका एक खास फीचर Content Planner & Scheduler है, जिसकी हेल्प से आप पहले ही अपना कंटेंट Schedule कर के एक ही Calendar से पूरा Content Manage कर सकते हैं। 

Custom Reports: दोस्तों, ये टूल आपको Professional Reports तैयार करके देता है, जिसे PDF या या दूसरे Formats में Export किया जा सकता है, जो आप Agencies और Businesses को दिखा सकते हैं। 

Multi-Platform Dashboard: देखें, ये सिर्फ Instagram के लिए ही काम नहीं करता है बल्कि इसमें आप Facebook, X (Twitter), LinkedIn, Pinterest, TikTok और YouTube जैसे कई Platforms को भी एक ही Dashboard से Manage कर सकते हैं।

Metricool Cons

  • – नए Users को सभी Reports और Metrics समझने में थोड़ा टाइम लग सकता है मतलब ये beginners के लिए बस थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। 
  • – इसके कुछ Advanced Features सिर्फ और सिर्फ Paid Plans में ही मिलते हैं।
  • – अगर आपको सिर्फ Basic Analytics चाहिए, तो इसके कई Features आपके काम के नहीं होंगे।

Metricool Pricing 2026

इस टूल की एक खूबी ये है कि इसमें आपको Free Plan भी use करने के लिए मिल जाएगा। लेकिन तगड़े Analytics और बढ़िया Management के लिए आपको Pro Plan ही चुनना होगा। 

  • Basic Plan: Free
  • Starter: $20 to $25/month
  • Advanced: $53 to $67/month
  • Custom: Custom Quote

5. ChatGPT – Instagram Caption और Content Ideas जनरेट करने के लिए 

दोस्तों 2026 में जितनी तेजी से AI की दुनिया में Chatgpt फेमस हुआ है शायद ही कोई दूसरा tool हुआ हो। ये सिर्फ एक आम इंसान के ही नहीं बल्कि एक क्रिएटर के भी बहुत सारे कामों को आसान कर देता है। 

जब से ये टूल आया है तब से आम इंसान से लेकर एक क्रिएटर तक सभी अपना आधा काम इसे से करा लेते हैं। चाहे आपको कैप्शन लिखना हो या फिर वीडियो के लिए इडिया और स्क्रिप्ट चाहिए हो, ये सब कर के देगा वो भी मिनटों में। 

दोस्तों, अगर आज एक टाइम में आप Best Free AI Tools For Instagram सर्च करेंगे तो ChatGPT का नाम सबसे ऊपर दिखाई देगा। ये सिर्फ कुछ मिनटों में आपके लिए कैप्शन लिख सकता है, Carousel Content और Content Calendar तक बना सकता है। 

दोस्तों, इस टूल की खूबियां तो अनगिनत है लेकिन इसके कुछ ऐसे खास फीचर्स है, जो आपको इसे Use करने पर मजबूर कर देंगे। 

ChatGPT के खास Features

AI Caption Generator: दोस्तों, आपको इसे अपने कुछ कीवर्ड्स देने है और ये कुछ ही सेकंड में एक SEO फ्रेंडली अट्रैक्टिव सा कैप्शन आपको लिख कर दे देगा। 

✅ Reel Script Writing: मान लो अगर आपको अपनी इंस्टा रील के लिए स्क्रिप्ट चाहिए, तो आप ChatGPT को कहें वो लिख कर दे देगा। 

✅ Content Ideas Generator: दोस्तों अगर आपको समझ में न आए कि आज किस टॉपिक पर वीडियो बनाऊं तो टेंशन न लें इसमें भी ChatGPT ही आपकी हेल्प करेगा। 

✅ Content Calendar: देखें, अगर आपको फ्री में पूरे महीने का Instagram Content Plan चाहिए तो ChatGPT के पास जाएं, वो आपका ये काम भी कर देगा। 

✅ Multi-language Support: दोस्तों इसकी एक बहुत बड़ी खासियत ये है कि आप बहुत सारी अलग अलग लैंग्वेज में भी बात कर के इससे अपना काम निकलवा सकते हैं। 

ChatGPT Advantages

  • दोस्तों, Real Experience और Personal Stories AI खुद से नहीं जोड़ सकता है, बस इसमें आपको उसे guide करना होगा। 
  • देखें, अगर आप इसे गलत Prompt देते हैं, तो आपको कंटेंट भी खराब ही मिलेगा। 
  • अभी ये Visual Design और Video Editing जैसे काम सीधे नहीं करता है। 

ChatGPT Pricing 2026

वैसे तो आज कल ज्यादतर लोग इसका फ्री वर्ज़न ही उसे करते हैं, लेकिन इसका ChatGPT paid version काफी धमाल का है। 

  •  Basic Plan: Free
  • ChatGPT Go: ₹399/ monthly 
  • ChatGPT Plus: ₹1950/ monthly 

FAQs:

1. क्या Free Instagram Growth Tools से भी अकाउंट ग्रो किया जा सकता है?

जी हाँ दोस्तों, अगर आपके पास paid plan लेने के पैसे नहीं है, तो क्या हुआ आप फ्री प्लान से भी शुरू में काम चला सकते हैं। Canva, CapCut, ChatGPT जैसे Free Tools Instagram पर ग्रो करने में आपको काफी हेल्प करेंगे। 

2.  Best Instagram Editing Too 2026 में कौन-सा है?

देखें, अगर आपको एक ही जगह वीडियो भी एडिट करनी, पोस्ट भी तैयार करनी और story या Thumbnail भी बनाने हैं और आपको एडिटिंग आती भी नहीं है, तो 2026 में Canva से बेस्ट कुछ नहीं है। 

3.  क्या Instagram Scheduling Tools इस्तेमाल करने से Reach कम हो जाती है?

जी नहीं दोस्तों, ऐसा कुछ भी नहीं होता है। इससे reach पर कोई भी असर नहीं पड़ता है।

4. क्या Paid Instagram Tools खरीदना जरूरी है?

देखें, अगर आप अभी नए हैं, तो अभी paid tools न खरीदें। फ्यूचर में अगर कभी आप बेसिक से एडवांस की और जाना हो तब आप paid plan ले सकते हैं।  

Conclusion

दोस्तों, अगर आप  Best Tools To Grow On Instagram In Hindi सर्च करके यहां तक पहुंचे थे, तो उम्मीद है अब आपको आपके इस सवाल का जवाब मिल ही गया होगा। 

देखें, इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाना एक बहुत ही सिंपल सा काम है, लेकिन असली खेल तो तब शुरू होता जब बात उसे सही ढंग से ग्रो करने की आती है। इसलिए जो टूल्स हमने ऊपर बताएं हैं, वो 2026 में Instagram Par Grow Karne Ke Best Tools की लिस्ट में आते हैं। 

अगर आप अपने दिमाग का इस्तेमाल कर के स्मार्ट तरीके से इनका use करेंगे, तो न सिर्फ आपका अकाउंट ग्रो करने लगेगा बल्कि आपका आधा काम भी मिनटों में निमट जाएगा। 

Related Post:

Instagram Par Sahi Tarike Se Grow Kaise Kare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here