Sunday, August 2, 2026
Home YouTube Tips And Trick YouTube Par Channel Bana Kar Paisa Kaise Kamaye : YouTube चैनल से...

YouTube Par Channel Bana Kar Paisa Kaise Kamaye : YouTube चैनल से कमाई

YouTube Par Channel Bana Kar Paisa Kaise Kamaye
YouTube Par Channel Bana Kar Paisa Kaise Kamaye

दोस्तों, आज के टाइम में बहुत मुश्किल है कि कोई ऐसा इंसान मिल जाए जिसने कभी Youtube का नाम न सुना हो। पहले के लोग तो इस youtube को सिर्फ वीडियो देखने का एक प्लेटफार्म समझते थे लेकिन आज कल के लोगों ने तो इसे अपना करियर तक बना लिया है। 

2026 में लाखों लोग हैं, जो इसी यूट्यूब से अपना घर चला रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिनकी सुईं अभी तक YouTube Par Channel Bana Kar Paisa Kaise Kamaye ? सवाल पर ही अटकी हुई है। 

अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आज के टाइम में आप एक youtube channel बनाएंगे उस पर वीडियो डालेंगे और आपके बैंक में पैसे आने शुरू हो जाएंगे, तो दोस्तों ये सोच छोड़ दीजिए क्योंकि आप बिकुल गलत सोच रहे हैं, आज कल यूट्यूब से पैसे कमाना इतना भी आसान नहीं है जितना अपने सोच लिया है। 

लेकिन, ये कोई इतना भी मुश्किल काम नहीं है कि आप कर ही न पाएं, बस 2026 में youtube channel से तगड़ी कमाई करने के लिए आपको एक सही गाइड की ज़रूरत है, जो आपको इस आर्टिकल में मिलेगी। 

यहां हम YouTube Channel Kaise Banaye से लेकर YouTube Par Earning Kaise Start Kare तक सभी सवालों को डिस्कस करेंगे। चलिए दोस्तों फिर बिना ज्यादा टाइम वेस्ट किए अपने असल मुद्दे की तरफ आते हैं। 

Table of Contents

YouTube Channel Kaise Banaye? स्टेप बाय स्टेप तरीका समझिए

दोस्तों, अगर आपको youtube channel बनाना कोई रॉकेट साइंस जितना मुश्किल काम लग रहा है, तो ये इतना भी भारी काम नहीं है। इसके लिए बस आपको नीचे दिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने है और आपका नया यूट्यूब चैनल बन कर ready हो जाएगा। 

स्टेप 1: Gmail ID बनाएं

देखें, पहले स्टेप में आपको अपने फोन में एक Gmail ID बनानी होगी लेकिन अगर आपके पास पहले से एक gmail है, तो आप अपने फोन में उसे लॉगिन कर लें नई बनाने की कोई जरूरत नहीं है। 

स्टेप 2: Youtube App खोलें

अब दूसरा स्टेप भी बहुत आसान इसके लिए आपको अपने फोन के Youtube पर जाना है और जिस भी gmail से आप Youtube Channel Create करना चाहते हैं, उस से login कर लें। 

स्टेप 3: Youtube Channel Create करें

दोस्तों, जब आप जीमेल से लॉगिन कर लेंगे तो आपको नीचे कोने में एक प्रोफाइल का ऑप्शन देखेगा। आपको बस अब उस पर क्लिक करना है। जब आप क्लिक करेंगे तो Create a Channel का ऑप्शन दिखेगा अब उसपर टैप कर दो। 

स्टेप 4: अपने अकाउंट का नाम रखें

इन सब स्टेप्स के बाद अब बारी आती है अकाउंट को एक नाम देने की। यहां आपको अपने अकाउंट का नाम बहुत सोच समझ कर रखना होगा। एक अच्छा सा नाम सोचें और यहां टाइप कर दें। 

स्टेप 5: Logo और banner लगाएं

दोस्तों, अगर अपने पहले से सोच रखा है कि आप अपने अकाउंट पर क्या लोगो और बैनर लगाएं तो उसे लगा लें। वरना आप ये बाद में बना कर भी लगा सकते हैं। 

स्टेप 6: About Section लिखें

देखें, अब आपको अपने अकाउंट का about section लिखना होगा। इसे भी आपको काफी सोच समझ कर और इंपॉर्टेंट कीवर्ड्स के साथ लिखना तभी आपके अकाउंट को एक बढ़िया लुक मिलेगा। 

बस दोस्तों, इतना ही करना है और आपका यूट्यूब चैनल बन गया है। अपने देखा ये बिकुल भी मुश्किल नहीं था जितना आपको शुरू में लग रहा था। दोस्तों Youtube channel बनाना कोई बड़ा काम नहीं है बल्कि यहां तो सारा असली खेल ही YouTube Channel बनाने के बाद उसे ग्रो करके उससे कमाई करने का है। 

यूट्यूब के General Rules और Guidelines को फॉलो करें

दोस्तों, एक बार जब आप अपना Youtube Channel बना लेते हैं, तो आपको उससे कमाई स्टार्ट करने के लिए Youtube के कुछ General Rules and Guidelines  फॉलो करने ही होंगे, तभी आप का चैनल आगे तक चल पाएगा। 

टू स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें

ये ऑप्शन आपके youtube channel की सिक्योरिटी के लिए होता है, इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप का चैनल फ्यूचर में या अभी भी हैक हो जाने की प्रॉब्लम से दूर रहे, तो Two-Factor Authentication (2FA) सबसे पहले ऑन कर लें। 

अपने Google Account को AdSense से जोड़ें

दोस्तों, Youtube Channel से कमाने के लिए सिर्फ Youtube Monetization ऑन कर के छोड़ देना ही काफी नहीं होता है क्योंकि अगर आपको youtube से मिलने वाले पैसे अपने बैंक में चाहिय तो उसके लिए आपको एक एक्टिव AdSense अकाउंट भी चाहिए ही होगा। 

इसलिए Google AdSense पर जा कर अपनी उसी Email ID से AdSense अकाउंट बनाएं, जिससे अपने यूट्यूब चैनल बनाया हो और फिर उसे अपने यूट्यूब अकाउंट से जोड़ दें। देखें आपको ये काम बहुत ही ध्यान से करना होगा क्योंकि अगर आप यहां कोई गलती करते हैं, तो आपके पैसे फंस भी सकते हैं। 

YouTube Policy को फॉलो करें

दोस्तों, यहां एक बात तो फिक्स है कि आप youtube पर काम तभी कर सकेंगे जब आप उसकी हर policy को मानेंगे और guidelines को फॉलो करते रहेगें। इसलिए आप जब भी कोई कंटेंट पब्लिश करने वाले हो तो एक बार चेक जरूर करें कि अपने Community Guidelines, Copyright Rules और Monetization Policies सभी को फॉलो किया है या नहीं। 

और हां एक जरूरी बात, देखें youtube की policy टाइम टाइम पर बदलती रहती है इसलिए आप भी टाइम टाइम पर न्यू पॉलिसी और गाइडलाइंस चेक करते रहें और खुद को अपडेट रखें ताकि आप कोई गलती न करें और आपका अकाउंट यूट्यूब फ्यूचर में भी कभी बंद न कर सके। आप चाहे तो ईमेल नोटिफिकेशन भी ऑन कर सकते हैं, इससे youtube से जुड़ी हर नई अपडेट आपकी ईमेल पर आपको मिल जाया करेगी। 

YouTube Channel से पैसे कैसे कमाएं? 

दोस्तों, अब अगर आपने ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो कर के एक Youtube Channel बना लिया है, तो अब बारी आती है हमारे असली मुद्दे की YouTube Channel Se Paisa Kaise Kamaye?

देखें, 2026 का यूट्यूब आपकी सोच से भी ज्यादा स्मार्ट हो चुका है इसलिए अब यहां हमे पैसे कमाने के कई तरीके मिलते हैं। चलिए इस आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले उन तरीकों पर बात करते हैं जिनसे आप घर बैठ कर भी अपने घर का खर्चा निकाल सकते हैं। 

YouTube Monetization से पैसे कमाएं

दोस्तों, youtube से कमाई करने का ये सबसे पॉपुलर ऑप्शन है, इसके बारे में अपने किसी न किसी के मुंह से सुना तो जरूर होगा। Youtube पर कमाई करने का सारा खेल ही Advertisement से शुरू होता है। इसमें यूट्युब आप की वीडियो के बीच में कहीं कहीं ads चलता है, जिससे कमाई होती है और इसका कुछ हिस्सा वो आपको देता है और कुछ खुद रख लेता है। 

अगर नई अपडेट देखे तो YouTube Monetization Rules 2026 के हिसाब से अब Youtube Monetization से कमाना पहले की तरह बिकुल भी आसान नहीं है अब तो आपको पहली इसकी शर्तें पूरी करनी होगी फिर ही ये तय करेगा कि आपको पैसे कमाने का मौका देना भी या नहीं। 

दोस्तों, इस प्रोग्राम की इंपॉर्टेंट शर्त है कि आपने पिछले 90 दिनों के अंदर अपने अकाउंट पर कम से कम 3 तो पब्लिक वीडियो डाली हुई हों, 1,000 Subscribers पूरे हो चुके हों और तो और 4,000 Watch Hours का टारगेट भी पिछले 12 महीनों में पूरा हो गया हो या फिर इन सब के अलावा अगर आपके शॉर्ट वीडियो पर 10 Million Shorts Views आ जाते हैं, तब भी आपका काम बन जाएगा।

Affiliate Marketing से Extra Income बढ़ाएँ

दोस्तों, अगर आप समझदार हैं, तो आप सिर्फ Youtube Ads के सहारे नहीं बैठेंगे बल्कि आप पैसा कमाने के लिए 2026 के कुछ और तरीके भी अपनाएंगे जिनमें से एक Affiliate Marketing भी है। इसमें आपको कुछ खास काम नहीं करना है, बस एक किसी भी पॉपलुर Affiliate Program से जुड़े जैसे Amazon, Meesho या फिर कोई और जिस से आप जुड़ना चाहते हों। 

उसके बाद उनके प्रोडक्ट को अपने अकाउंट पर प्रमोट करें और जब भी कोई इंसान आप के लिंक से कुछ खरीदारी करेगा तो उसके बदले प्लेटफार्म आपको कमीशन देगा और यहीं से आपकी कमाई शुरू होगी। 

शुरू में हो सकता है ये कमाई बहुत कम हो लेकिन जैसे जैसे आपके फॉलोअर्स बढ़ेंगे आपकी कमाई भी बढ़ती रहेगी। Affiliate Marketing में कमाई का सारा गेम ही आपके फॉलोअर्स से शुरू हो कर उन्हीं पर खत्म होता है। 

Brand Sponsorship से हर महीने अच्छी income जनरेटर करें

दोस्तों, यूट्यूब से कमाई करने का एक जबरदस्त इडिया तो Brand Sponsorship भी है और अगर देखा जाए तो आज के टाइम का हर बड़ा यूट्यूबर इस तरीके से कमा रहा है, इसलिए आप भी इसे ट्राय कर सकते हैं। 

इसके लिए बस एक ही शर्त है कि आपके पास किसी एक niche के बहुत सारे फॉलोअर्स हों। आपको बस कंटेंट बना बना कर अपने यूट्यूब चैनल पर बहुत सारे फॉलोअर्स इकट्ठा करने है, उसके बाद खुद ब खुद Brand आपको Sponsorship के मौके देंगे। 

जब भी ब्रांड के कहने पर आप किसी  ब्रांड के प्रोडक्ट को अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करेंगे तो उसके बदले वो आपको या तो कोई गिफ्ट देंगे या फिर पैसे देंगे। 

Channel Membership शुरू करके कमाई करें 

दोस्तों, ads के अलावा भी यूट्यूब कमाई करने के कुछ और ऑप्शन देता है जिसमें से एक Channel Membership भी है। इसमें अगर आपको लगता है कि आपके पास अपने सबस्क्राइबर को देने के लिए कुछ खास है, तो आप Channel Membership लगा सकते हैं। आपका जो सबस्क्राइबर इस मेंबरशिप को लेगा उस को बदले में आप Exclusive Videos, Badges और दूसरी कुछ खास चीजें दे सकते हैं। 

Super Thanks को Income में बदलें 

देखें, ये ऑप्शन भी यूट्यूब ही देता ताकि आप अपनी कमाई बढ़ा सकें। इसमें होता ये है कि जब आपके सबस्क्राइबर को आपकी कोई वीडियो बहुत ही ज्यादा पसंद आती है, तो वो Super Thanks की हेल्प से आपको पैसे देकर आपको सपोर्ट कर सकता है। वैसे देखा जाए तो इससे कमाई बहुत ज्यादा तो नहीं होती लेकिन ठीक ठाक हो ही जाती है। 

Digital Products से Passive Income जनरेटर करें

दोस्तों, अगर आपके पास digital रूप से बेचने के लिए कुछ है जैसे कोई eBook, Template, Preset, PDF Guide या कुछ ऐसा जिसे आप बेचना शुरू करें तो लोग खरीद सकें, तो आपके पास एक ऑप्शन Digital Products को बेचना भी है। इसका फायदा ये होगा कि आपको न तो स्टॉक रखना पड़ेगा न फालतू की प्रोडक्ट डिलीवरी से जुड़ी झंझटों में पड़ना पड़ेगा फिर भी आप कुछ सेल कर सकेंगे और कमा सकेंगे। 

Online Courses बेच कर कमाई शुरू करें

देखें, अगर आप एक टीचर हैं या फिर आपके पास किसी फील्ड की अच्छी खासी knowledge है, तो  आपके के लिए इससे अच्छा ऑप्शन और किया ही हो सकता है। इसमें आपको बस एक बार अच्छी मेहनत कर के एक कोर्स बनाना होगा फिर उस कोर्स को आप बहुत सारे लोगों को बेच सकते हैं और अच्छा खासा पैसा यूट्यूब के साथ इस तरह से भी निकाल सकते हैं। 

दोस्तों, इन सब से हट कर भी आपके पास यूट्यूब से पैसा छापने के लिए Paid Promotions, Freelancing Leads, Merchandise, Super Chat जैसे कई और ऑप्शन भी है, इसमें से आपको जो भी ठीक लगता है, आप उस पर काम कर सकते हैं। 

YouTube Channel Ko Fast Grow Kaise Kare? देखिए कुछ आसान टिप्स

दोस्तों, अब तक के आर्टिकल में एक बात तो अपने नोट की ही होगी कि एक यूट्यूब चैनल बनाने के बाद उस से पैसा छापने के लिए हमारे पास जितने भी तरीके हैं उन सभी के लिए एक चीज जो जरूर चाहिए ही चाहिए वो हैं subscribers और views। 

देखें, अगर आपके पास ज्यादा सबस्क्राइबर नहीं है या फिर आपने अभी अभी आपने youtube channel बनाया है, तो सच तो यही है कि आप फिलहाल यूट्यूब से कमाई नहीं कर सकते हैं। इसके लिए पहले आपको मेहनत करके अपने youtube channel को ग्रो करना होगा उसके बाद ही कुछ हो पाएगा। 

YouTube Channel Ko Grow Kaise Kare? अब इस सवाल के जवाब में हम कुछ इंपॉर्टेंट टिप्स नीचे आपके साथ शेयर कर रहे हैं आप उन्हें पढ़ लें। 

  • 1. दोस्तों, जब आप अपना Youtube Channel बनाते हैं, तो आपको बनाते टाइम ही अपनी एक niche फिक्स कर लेनी चाहिए क्योंकि आज कल ऐसे ही channel जल्दी ग्रो करते हैं जो शुरू से लेकर आखिर तक एक ही niche पर काम करते हैं।
  • 2. आज कल यूट्यूब क्वांटिटी से ज्यादा क्विल्ट पर फोकस कर रहा है इसलिए आपको भी शुरू से ही क्वालिटी पर खास ध्यान देना चाहिए।
  • 3. देखें, youtube video के title और thumbnail का उसके वायरल होने के पीछे बहुत बड़ा हाथ होता है। इसलिए पहले आपको अपनी वीडियो का SEO बहुत अच्छे से करना है, इसके लिए आप अच्छा सा टाइटल लिखें, एक प्यारा सा thumbnail लगाएं और Hashtags, Playlists, End Screen को अच्छे से सेटअप करें उसके बाद ही वीडियो पब्लिश करें।
  • 4. दोस्तों क्वालिटी के बाद अगर कोई चीज इंपॉर्टेंट है, तो वो कंसिस्टेंसी है। कोशिश करें कि आप हर हफ्ते 2 या फिर 3 वीडियो तो डाले ही डालें। 
  • 5. आपको youtube पर सिर्फ लॉन्ग वीडियो तक ही अटक कर नहीं रहना है। अगर आप 2026 में यूट्यूब पर सच में ग्रो करना चाहते हैं, तो लॉन्ग वीडियो से ज्यादा shorts एक बेहतर ऑप्शन है इसलिए long विडियो के साथ साथ shorts भी बनाएं।
  • 6. दोस्तों, अगर आपका सपना एक बड़ा यूट्यूबर बनने का है, तो आपको YouTube Studio की हेल्प तो लेनी ही होगी। इसमें आप Watch Time, Audience Retention, Click Rate और Traffic Sources जैसी रिपोर्ट्स देख सकते हैं, जिससे आपको पता लग जाएगा कि आपको किस तरह की वीडियो डालनी है और आपकी ऑडियंस कैसी है। 

FAQs 

1. क्या 2026 में YouTube Channel शुरू करना सही रहेगा?

Ans – जी हां दोस्तों, अगर आप 2026 में भी YouTube channel बनाने की सोच रहे हैं, तो अपने कोई देर नहीं की है। अभी भी आपके पास यूट्यूब से पैसे कमाने के बहुत सारे मौके हैं।

2. क्या Mobile से YouTube Video बनाकर पैसे कमा सकते हैं?

Ans – हां दोस्तों, अगर आपके पास एक अच्छा कैमरा नहीं है तो क्या हुआ। आप फोन से भी काम चला सकते हैं। आज कल कई Creators सिर्फ मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड, एडिट और अपलोड करके अच्छी कमाई कर रहे हैं।

3. YouTube पर 1,000 Views के कितने पैसे मिलते हैं?

Ans – देखें, इसका कोई फिक्स रेट तो नहीं है क्योंकि ज्यादातर ये बात आपकी niche और Audience Country जैसे कई Factors के हिसाब से तय की जाती है। 

4. YouTube Channel को जल्दी Grow करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

Ans – दोस्तों, अगर 2026 में सच मुच में आपको ग्रो करना है, तो एक niche सिलेक्ट कर के उस पर कंसिस्टेंसी के साथ हाई क्वॉलिटी कंटेंट डालने और जो टिप्स हमने ऊपर बताई हैं उन्हें फॉलो करते रहें। बस यही सबसे अच्छा तरीका यूट्यूब पर ग्रो करने का। 

Conclusion

दोस्तों, अब इस आर्टिकल को पढ़ कर आपको पता चल ही गया हो कि  YouTube Par Channel Bana Kar Paisa Kaise Kamaye। 

लेकिन इतना सब जानने के बाद अगर अभी भी आपको लगता है कि दो या तीन वीडियो डाल कर ही आप रातों रात वायरल हो जाएंगे या मान लो अगर आपकी कोई एक वीडियो तुक्के से वायरल हो भी जाती है, तो उसके बाद से आपके बैंक में हज़ारों रुपए आने लगेंगे, तो दोस्तों ये 2026 है, और यहां ऐसा कोई जादू नहीं होता है, ये सब फालतू की बातें हैं। 

अगर आपको एक Youtube Channel बना कर 2026 में सच मुच पैसे छापने है, तो इन फालतू की बातों को छोड़ कर पहले आपको महीनों तक काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जब आपके पास अच्छे खासे सबस्क्राइबर इकट्ठा हो जाएंगे तभी यूट्यूब से कमाई करने के जो ऑप्शन हैं वो एक्टिव होंगे, इससे पहले तो कुछ भी नहीं होगा। 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here